देवघर में पूर्व मुखिया के घर में 10 लाख की लूट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जिले के सारठ (Sarath) में 5 नकाबपोश डकैतों ने बुधवार रात करीब एक बजे पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र सिंह के घर में डकैती (Robbery) की घटना को अंजाम दिया।

बताया जाता है कि कुकराहा स्थित पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र सिंह के घर पीछे दीवार फांद कर अंदर घुसे बदमाशों ने पूर्व मुखिया की पत्नी के साथ मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया।

साथ ही पूर्व मुखिया को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और आलमारी से 3 लाख नगदी, दो किलो चांदी ओर चांदी से बने जेवर, 5 अगूंठी, एक कानबाली, एक चेन के साथ सोने से बने अन्य जेवर लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग दस लाख बताई जा रही है।

लगभग एक से डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट किया

डकैती करने के बाद सभी नकाबपोश पीछे के रास्ते से निकल गए। डकैतों ने लगभग एक से डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट किया।

घायल अवस्था में पूर्व मुखिया ने आसपास रहने वाले पड़ोसियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद किसी ने चितरा पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद SDPO धीरेंद्र नारायण बंका, चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार दलबल के साथ पहुंच कर घटना का जायजा लिया। घायल को CHC भेजा गया।

Share This Article