रामगढ़ में 130 स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाया गया COVID-19 वैक्सीन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। वैक्सीनेशन कार्य के पहले दिन रामगढ़ और मांडू प्रखंड में 130 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया गया है।

इस मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि सदर अस्पताल रामगढ़ और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांडू में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोविड-19 वैक्सीनेशन शुरू किया गया है।

यह कार्य कोविन ऐप और कोविन पोर्टल के माध्यम से पूरा हुआ।

जिन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाया गया था उनका ऑब्जरवेशन भी चिकित्सकों के द्वारा किया गया।

किसी भी कर्मचारी को वैक्सीन लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई।

राष्ट्रीय स्तर पर टीका लांच होने के बाद रामगढ़ जिले में 10:30 बजे से आरंभ कर दिया गया था।

डीसी संदीप सिंह ने बताया कि पहले फेज़ में सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिकता दी गई।

डॉक्टर्स, नर्स, एनएम और बाकी के कर्मी तथा सफाई कर्मी को ही टीका लगा।

टीका लगने के बाद संबंधित व्यक्ति को आधे घंटे यानी 30 मिनट तक प्रतिक्षा कक्ष में रखा गया।

उनकी मोनिटरिंग की गई। उन्होंने बताया कि टीकाकरण स्थल पर एंबुलेंस एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद थी।

राज्य से जिले में कुल 571 व्हाइल वैक्सीन आया है। इसमें एक व्हाइल में 10 लोगों को टीका लगाया जा सकता है।

टीकाकरण के दौरान कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 2 डोज दिए जाएंगे।

पहला डोज़ देने के उपरांत एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। उसी के आधार पर 4 सप्ताह यानी कि 28 दिनों बाद दूसरा डोज़ दिया जाएगा।

दोनों डोज़ लेने के उपरांत संबंधित व्यक्ति को 2 सप्ताह तक कोविड-19 के सभी प्रोटोकोल जैसे मास्क लगाना, नियमित अंतराल पर अपने हाथों को धोते रहना तथा सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते रहना होगा।

Share This Article