भारत में COVID-19 के 13,086 नए मामले दर्ज, 19 मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारत में मंगलवार को बीते 24 घंटों के दौरान COVID-19  के 13,086 नए मामले दर्ज किए गए है।

इससे पहले सोमवार को सामने 16,135 कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने यह जानकारी मंगलवार को दी।

इसी अवधि में महामारी से मरने वालों की संख्या 19 रही, जिसके चलते देशभर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा (death toll from corona) 5,25,242 हो गया। वहीं 12,456 मरीज कोविड से उबर गए।

देशभर में कुल 4,51,312 कोरोना टेस्ट किए गए

देशभर में कोरोना वायरस (Corona Virus) से ठीक हुए मरीजों की संख्या 4,28,91,933 हो गई। रिकवरी रेट 98.53 प्रतिशत है।

इस बीच डेली पॉजिटिविटी रेट (daily positivity rate) भी घटकर 2.90 फीसदी रह गया है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट फिलहाल 3.81 फीसदी है।

इसी अवधि में, देशभर में कुल 4,51,312 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक कुल 86.44 करोड़ से अधिक टेस्ट किए गए हैं।

Share This Article