फ्रांस में 1 दिन में Covid-19 से 146 मौतें दर्ज

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पेरिस:  फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के कारण 146 लोगों की मौत दर्ज की गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,093 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

नए मामले बीते दिन दर्ज हुए मामलों से 20,262 कम रहे, यह गिरावट क्रिसमस के लिए बंद किए गए स्थानों के कारण हुई है।

महामारी की शुरुआत के बाद से देश में कुल 2,550,864 मामले सामने आए हैं और कुल 62,573 मौतें दर्ज हुई हैं।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस रविवार से अपना वैक्सीनेशन अभियान शुरू कर रहा है।

पहले 19,500 वैक्सीन की खुराक शनिवार की सुबह पेरिस के उपनगरीय इलाके में पब्लिक असिस्टेंस-पेरिस हॉस्पिटल्स (एपी-एचपी) की केंद्रीय फामेर्सी में जेंडरमेरी एस्कॉर्ट के तहत पहुंची और अन्य जगहों के लिए भी खुराक दिन के दौरान वितरित की गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 75 साल से अधिक उम्र के एक दर्जन निवासियों को उत्तरी पेरिस के एक अस्पताल में रविवार की सुबह वैक्सीन लगाया जाएगा।

इसके साथ ही यूरोपीय संघ के देशों में वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है।

अगले सप्ताह लगभग 20 संस्थानों में बुजुर्गों के लिए वैक्सीन की खुराक तय की जाएगी।

देश भर में बुजुर्गों के लिए कुछ 7,000 नसिर्ंग होम और अन्य प्रतिष्ठानों में रह रहे लोग और उनके देखभाल करने वालों के लिए वैक्सीनेशन 2021 की शुरुआत में बड़े पैमाने पर शुरू होगा।

सरकार की योजना के तहत, जनवरी और फरवरी में अभियान के पहले चरण के दौरान लगभग दस लाख लोगों को वैक्सीन की पेशकश की जाएगी।

यह अभियान पहले से ही सुर्खियों में है, क्योंकि देश में साल के अंत की छुट्टियों के बाद महामारी की एक नई लहर की संभावना है। वहीं फ्रांसीसी धरती पर नए कोरोनोवायरस वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हुई है।

इस मामले की पुष्टि शुक्रवार को टूर्स में एक फ्रांसीसी नागरिक में की गई, जो 19 दिसंबर को लंदन से आया था और दो दिन बाद अस्पताल में देखभाल के लिए लाया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसमें लक्षण नहीं है और अपने घर पर आइसोलेशन में है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्वास्थ्यकर्मियों का संपर्क-पता लगाया है, जिन्होंने रोगी की देखभाल की है और उसके संपर्कों की खोज कर रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के अनुसार, 22 दिसंबर तक दुनिया भर में 233 कोविड-19 कैंडीडेट वैक्सीन विकसित कर रहे हैं और उनमें से 61 क्लिनिकल ट्रायल में हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, रूस और चीन की दवा कंपनियों द्वारा विकसित वैक्सीन को अब तक कई देशों और क्षेत्रों द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए अधिकृत किया गया है।

Share This Article