Latest Newsझारखंडरांची के अरगोड़ा से 15 वर्ष का बच्चा लापता, थाने को दी...

रांची के अरगोड़ा से 15 वर्ष का बच्चा लापता, थाने को दी गयी सूचना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : रांची के अरगोड़ा इलाके के कडरू से एक 15 साल का बच्चा लापता हो गया है। इसे लेकर बच्चे के पिता ने अरगोड़ा थाने में गुमशुदगी (missing) की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लापता बच्चे का नाम जुल्फिकार अंसारी (Zulfikar Ansari) है। वह सुल्तान नगर मल्टी इटकी का रहने वाला है। थाने को दी गयी सूचना के अनुसार, बच्चे के पिता इरफान अहमद ने कहा है कि उनका बेटा जुल्फिकार अंसारी कडरू स्थित मदरसा हुसैनिया में पढ़ाई करता है।

वह मदरसा से हिफ्ज़ (कुरआन की तिलावत की जबानी) कर रहा था। वह दिनांक 12.06.2022 की सुबह करीब 4:00 बजे मदरसा से निकल गया।

कुर्ता-पजामा व सिर पर टोपी पहन कर निकला

इसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। उसे रिश्तेदारों-परिचितों के अलावा हर संभावित जगह पर ढूंढा गया, लेकिन अबतक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

वह घर से कुर्ता-पजामा व सिर पर टोपी पहन कर निकला था। उसका कद 5 फीट से ज्यादा है। औसत वजन, रंग गोरा गेहुंआ, बाल छोटा है।

जुल्फिकार अंसारी के पिता ने बच्चे के मिलने पर मोबाइल नंबर-9334756690, 9570320793 पर और स्थानीय थाने को सूचना (Information) देने की अपील की है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...