रांची रेलवे स्टेशन से 16 किलो गांजा बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेलवे स्टेशन (Ranchi Railway Station) से 16 किलो गांजा बरामद किया गया है। गांजा के साथ तस्करों को भी गिरफ्तार (Ganja Smugglers) किया गया है।

होली में बिहार और ओड़िशा में इस गांजा को बेचा जाना था। तस्करों ने बताया कि होली की वजह से आसपास के राज्यों में गांजा की डिमांड बढ़ गयी है।

होली के पहले रांची रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं।आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन में सर्च अभियान (Search Operation) भी चलाया जा रहा है।

रेलवे पुलिस ने कुल 16 किलो गांजा बरामद किया

रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गांजा की तस्करी (Ganja Smuggling) कर रहे हैं और इसे बिहार और ओड़िशा में बेचने की तैयारी है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गयी। विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और रेलवे पुलिस पर सघन सर्च अभियान चलाया गया।

सर्च अभियान के दौरान रेलवे पुलिस ने 16 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में याज सुलेमानी, अशोक कुमार और मोहम्मद हाशिम अंसारी शामिल हैं। रेलवे पुलिस ने इनके पास से कुल 16 किलो गांजा (Ganja) बरामद किया है।

Share This Article