झारखंड

रांची में 17 साल की नाबालिग से घर में घुसकर दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

रांची: रांची के मांडर थाना क्षेत्र के चटवल में गुरुवार को एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 21 वर्षीय युवक इम्तियाज अंसारी ने नाबालिग आदिवासी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना गुरुवार सुबह की हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker