रांची में भूमि विवाद समाधान दिवस में 181 का हुआ ऑन स्पॉट निष्पादन, आए 238 मामले

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त छवि रंजन के निर्देश पर रांची जिला के सभी अंचलों में शनिवार को भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं राजस्व उपनिरीक्षक उपस्थित थे।

भूमि विवाद समाधान दिवस में आये कई मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि कई मामलों में अग्रेतर कार्यवाही की गयी है।

भूमि विवाद समाधान दिवस में ज्यादातर मामले जबरन दखल का प्रयास, जमीन मापी संबंधी विवाद, आपसी बंटवारा विवाद, दोहरी जमाबंदी आदि से जुड़े थे।

भूमि विवाद समाधान दिवस पर जिले के सभी अंचलों में कुल 238 मामलों के आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 181 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। शेष 57 मामलों पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article