मुंबई में 1992 में हुए दंगे का आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में वर्ष 1992 में हुए दंगे का आरोपित को पुलिस ने मालाड में दिंडोशी बस डिपो (Dindoshi Bus Depot) के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान तबरेज अजीम खान (47 ) के रूप में की गई है।

दिंडोशी पुलिस स्टेशन (Dindoshi Police Station) की टीम तबरेज अजीम खान से गहन छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 1992 में दिंडोशी पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हुए दंगे में 9 आरोपितों को नामजद (Nominated) किया गया था। इनमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था जबकि छह आरोपित फरार थे।

तबरेज अजीम खान को कर लिया है गिरफ्तार

उस समय गिरफ्तार तीनों आरोपितों को बाद में कोर्ट (Court) ने बरी कर दिया था जबकि एक आरोपित की मौत हो चुकी है।

इस मामले में कोर्ट ने छह आरोपितों को 2004 में वारंट जारी किया गया लेकिन फिर भी कोर्ट में पेश न होने सभी छह आरोपितों को फरार घोषित कर दिया गया था।

इन छह आरोपितों में तबरेज अजीम खान मुंबई के अलग -अलग इलाकों में जगह बदलकर रहने की जानकारी दिंडोशी पुलिस को मिली थी।

इसी वजह से दिंडोशी पुलिस स्टेशन की टीम ने मुखबिरों से पुख्ता जानकारी प्राप्त कर दिंडोशी पुलिस स्टेशन के पास से तबरेज अजीम खान (Tabrez Azim Khan) को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article