रांची समेत राज्य के कई जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) के विभिन्न हिस्सों में रविवार को तापमान (Jharkhand Temperature) में दर्ज की गई गिरावट के साथ ठंड बढ़ने लगी है। रांची समेत राज्य के कई जिलों के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आई है।

इसमें सिमडेगा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री नीचे रहा। Ranchi का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिरा और यह 13.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में यह कमी उत्तर की सर्द हवा आने के कारण हो रही है। देश के पश्चिमोत्तर हिस्से में वेस्टर्न डिस्टर्बेस (Western Disturbs) के प्रभाव का असर देश के मैदानी भाग समेत झारखंड पर पड़ रहा है।

सुबह में धुंध छाने की संभावना

यही कारण है कि राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में भी गिरावट आई है। रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया। यह 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। डालटनगंज का तापमान 30.0 डिग्री से नीचे रहा।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव के कोई आसार नहीं हैं। मौसम साफ और शुष्क रहेगा। सुबह में धुंध छाने की संभावना है, लेकिन उसके बाद दिन में आसमान साफ रहेगा।

Share This Article