एलपीजी गैस की भारी किल्लत, DAC बुकिंग के बावजूद सिलेंडर का वितरण नहीं : कैलाश यादव

एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर राजद नेता कैलाश यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, कहा देशभर में लोग घंटों लाइन में खड़े हैं लेकिन सरकार समाधान देने में नाकाम।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने शनिवार को कहा है कि केंद्र सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से लोकसभा में उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा तय करने की घोषणा पर देशभर में जनाक्रोश व्याप्त है। 10 दिनों से देशभर में एलपीजी गैस की भारी किल्लत के कारण लोगों में त्राहिमाम मचा हुआ है। जबकि स्थिति जस की तस बनी हुई है। उसके बावजूद अभी तक केंद्र की मोदी सरकार की ओर से जनसमस्याओं से निबटने का कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

कैलाश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं पीएल पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी सहित तमाम बीजेपी मंत्री नेता बार-बार शर्मनाक दावा किया जा हैं कि देश में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और सिर्फ विपक्षी दलों की ओर से अफवाहें उड़ाई जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी बताएं कि देश भर में LPG गैस सिलेंडर उठाव के लिए लोगों का सारा दिन लंबी लंबी लाइनें क्यों लग रही है और गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को ससमय सिलेंडर का वितरण क्यों नहीं किया जा रहा है।श्री यादव ने कहा मोदी सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा निर्धारित करने की घोषणा से लोगों की परेशानियां खत्म होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि इस निर्णय से स्पष्ट हो गया कि देश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत है जिसे केंद्र सरकार को सहज स्वीकार्य कर लेना चाहिए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।