रांची में तीन राशन कार्डधारियों पर लगाया गया 2.49 लाख का जुर्माना

अर्हता नहीं होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर राशन सामग्री उठाव करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग (Albert Billung) ने तीन राशन कार्डधारियों (Ration Card Holders) पर दो लाख 49 हजार 480 रुपये का जुर्माना लगाया है।

अर्हता नहीं होने के बावजूद राशन कार्ड बनाकर राशन सामग्री (Ration Material) उठाव करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। इनमें पंकज कुमार और जयपाल नारायण और विनय कुमार शामिल हैं।

97 हजार 428 रुपये का जुर्माना लगाया गया

पंकज कुमार पर 97 हजार 428, विनय कुमार पर 54 हजार 624 और जयपाल नारायण (Jaipal Narayan) पर 97 हजार 428 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने तीनों राशन कार्ड धारियों (Ration Card Holders) को छह दिनों के अंदर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर इनके खिलाफ FIR दर्ज कराया जाएगा।

Share This Article