राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कोडरमा के 2 लोगों को मिला निमंत्रण, झारखंड के…

अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए झारखंड के 69 लोगों को न्योता मिला है, इनमें से दो लोग कोडरमा से भी हैं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए झारखंड के 69 लोगों को न्योता मिला है, इनमें से दो लोग कोडरमा (Koderma) से भी हैं।

किन लोगों को मिला न्योता

ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास और जयनगर के घाघडीह स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर के पुजारी स्वामी कमल दास शामिल हैं। इन लोगों को श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने दोनों को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र भेजा है।

गो रक्षा प्रमुख अजय वर्मा, जयनगर विहिप प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार बर्णवाल ने स्वामी कमल दास को Ayodhya जाने का निमंत्रण पत्र सौंपा है।

इस दौरान मौके पर बजरंग दल सह संयोजक महादेव शर्मा, लक्ष्मी नारायण विद्या पीठ के प्राचार्य रामविलास, सूरज कुमार आदि मौजूद थे। वहीं ध्वजाधारी धाम के महंत महामंडलेश्वर सुखदेव दास ने बताया कि उन्हें निमन्त्रण पत्र डाक के जरिये और संगठन के भी जरिये मिला है। वे Jharkhand के अन्य संतों के साथ अयोध्या जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Share This Article