पुलवामा मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, जवान घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के मित्रिगम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक जवान घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को दी।

पुलिस ने कहा, एक और आतंकवादी मारा गया, जिससे मारे गए आतंकवादियों की कुल संख्या दो हो गई है। ऑपरेशन खत्म हो गया है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर आतंकवादियों की मौजूदगी वाले इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही सुरक्षा बल आतंकवादियों की छिपी हुई जगह पर पहुंचे, तभी उन्होंने बचाव में गोलीबारी की। इसी के साथ दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Share This Article