देश में 24 घंटे में मिले कोरोना के 2568 नए मरीज

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे के दौरान मंगलवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 2,568 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 2,911 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 20 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 25 लाख 41 हजार 887 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 19 हजार, 137 है। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 0.61 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.19 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 86 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article