पाकुड़ में मिले 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: जिले में चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या दस हो गई है।यह जानकारी डीसी कुलदीप चौधरी ने सोमवार को दी।

सभी नए मरीजों को कोविड केयर सेंटर पाकुड़ में भर्ती कराया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 1,41,368 लोगों के सैंपल्स संग्रह किए गए हैं ।

जिनमें से 1,35,779 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जबकि 5,487 लोगों की जांच रिपोर्ट लंबित है।

Share This Article