दो दिन में महाराष्ट्र के 4 मंत्री कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र में दो दिन में महाविकास आघाड़ी सरकार के 4 मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस समय सूबे में 5 मंत्रियों का कोरोना इलाज जारी है। इनमें राज्यमंत्री ओमप्रकाश उर्फ बच्चू कड़ू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट शुक्रवार शाम को पॉजिटिव पाई गई है। बच्चू कड़ू ने ट्विट पर उनके संपर्क में आए कार्यकर्ताओं को कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

शुक्रवार को सुबह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

टोपे का इलाज उनके शासकीय निवास पर हो रहा है। इसी प्रकार गुरुवार को जलसंपदा मंत्री जयंत पाटिल व अन्न व प्रशासन मंत्री राजेंद्र शिंगणे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

गृहराज्यमंत्री सतेज पाटिल पिछले सप्ताह कोरोना पाए गए थे। सतेज पाटील का भी इलाज जारी है। इस तरह दो दिनों में 4 मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और राज्य में 5 मंत्रियों का इलाज जारी है।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या भी प्रतिदिन बढ़ने लगी है, इससे लोगों में खलबली मची हुई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सूबे के नागरिकों को मास्क, सामाजिक दूरी व सेनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की है। साथ ही कोरोना नियमावली का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है।

Share This Article