झारखंड में मिले 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में शनिवार को 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

वहीं, राज्य में करोना से धनबाद जिले से एक मरीज की मौत हुई है।

जबकि राज्य में कोरोना से 29 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 24, देवघर से 3, धनबाद से 1 मरीज मिले हैं।

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 10, खूंटी से 1, लातेहार से 1, रामगढ़ से 1 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामलों की संख्या अब 119283 हो गई है।

इनमें 452 सक्रिय केस हैं जबकि 117749 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1082 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .71 प्रतिशत हैं।

Share This Article