Homeझारखंडझारखंड में COVID-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर दर्ज हुई 47...

झारखंड में COVID-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर दर्ज हुई 47 FIR, बिना मास्क 31131 लोगों पर हुई कार्रवाई

spot_img

रांची: झारखंड पुलिस ने कोविड-19 को लेकर सरकार की ओर से लागू किए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दिशा निर्देश के उल्लंघन करने पर मंगलवार तक राज्य में 47 एफआईआर दर्ज किये हैं।

मामले में सबसे ज्यादा नौ एफआईआर बोकारो जिले में किया गया है।

इसके अलावा गुमला में एक, सिमडेगा में दो, जमशेदपुर में दो, सरायकेला में चार, पलामू में एक, गढ़वा में एक, हजारीबाग में दो, कोडरमा में पांच, गिरिडीह में पांच, धनबाद में सात, दुमका में चार और जामताड़ा में चार एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

बिना मास्क पहने 31131 लोगों पर हुई कार्रवाई

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का निर्देश देते हुए कई पाबंदियां लगाई गई है।

इसका सख्ती से पालन कराने के लिए झारखंड पुलिस दिन-रात जुटा हुआ है।

पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क पहने 31131 लोगों पर कार्रवाई की गई है।

जबकि राज्य में बिना मास्क पहने लोगों से 25 लाख 1940 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

राज्य पुलिस के प्रवक्ता व आईजी अभियान एवी होमकर ने बुधवार को बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सख्ती से कराया जा रहा है।

बिना मास्क पहने घरों से बाहर निकलने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है और प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।

सभी एसपी को सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...