झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 63 नए मरीज

खूंटी में एक, हजारीबाग में पांच और पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) में पांच मरीज मिले

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: Jharkhand में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 63 नए मरीज (New Patient) मिले हैं। इस अवधि में 62 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में 295 एक्टिव केस (Active Case) हैं।

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 63 नए मरीज- 63 new corona patients found in last 24 hours in Jharkhand

पश्चिमी सिंहभूम में पांच मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रांची में 15, बोकारो (Bokaro) में दो, गोड्डा में दो, पलामू में दो धनबाद में चार, लातेहार में चार, लोहरदगा में चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 13, गिरिडीह में एक, गुमला में एक, खूंटी में एक, हजारीबाग में पांच और पश्चिमी सिंहभूम (Chaibasa) में पांच मरीज मिले हैं।

राज्य में सबसे अधिक एक्टिव केस 66 राजधानी रांची में हैं।

Share This Article