
Realme ने अपनी P4 सीरीज को आगे बढ़ाते हुए भारतीय बाजार में नया Realme P4 Lite 4G लॉन्च कर दिया है। पिछले महीने आए P4 Power के बाद कंपनी का यह नया स्मार्टफोन खास तौर पर बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है और बिक्री 24 फरवरी से शुरू होगी।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Realme P4 Lite 4G में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यानी स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूद रहेगा। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 563 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट देखने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 12nm प्रोसेस पर बना है और 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड देता है। कंपनी के मुताबिक, डिवाइस AnTuTu (v10) पर करीब 2,80,000 का स्कोर हासिल करता है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए ठीक माना जा सकता है।
बड़ी बैटरी, फिर भी स्लिम डिजाइन
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,300mAh की बड़ी बैटरी है। एक बार चार्ज करने पर यह लंबे समय तक साथ निभा सकती है। इसमें 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है, साथ ही 6W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.94mm है और इसका वजन 201 ग्राम है, जो इसे हाथ में पकड़ने पर ज्यादा भारी महसूस नहीं होने देता।
कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Realme P4 Lite 4G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसमें AI Eraser, AI Clear Face और AI Image Matting जैसे AI फीचर्स भी शामिल किए हैं। ये फीचर्स फोटो को एडिट करने और उसे बेहतर बनाने में मदद करते हैं, खासकर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह काम के साबित हो सकते हैं।
सॉफ्टवेयर और अन्य खूबियां
यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI पर चलता है। फोन को IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है।इसके अलावा, फोन में ‘Smart Touch’ टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसकी मदद से गीले हाथों या दस्ताने पहनकर भी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑडियो के लिए इसमें सिंगल स्पीकर मिलता है, जिसकी वॉल्यूम कंपनी के अनुसार 300 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है।
कीमत, ऑफर और उपलब्धता
Realme P4 Lite 4G दो वेरिएंट में आता है-4GB +64GB स्टोरेज: 9,999 रुपये4GB + 128GB स्टोरेज: 11,999 रुपये, कंपनी 1,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या 1,000 रुपये का कूपन ऑफर भी दे रही है। यह स्मार्टफोन 24 फरवरी से Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Sea Blue, Beach Gold और Obsidian Black कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
