कनाडा में Monkeypox के 71, फ्रांस में 51 नए मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पेरिस/ओटोवा:  फ्रांस और कनाडा में मंकी पॉक्स (Monkey pox) ने तेजी से पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। फ्रांस में मरीजों की संख्या 50 पार कर गई है।

कनाडा में भी 71 नए मरीज सामने आए हैं। फ्रांस के मरीजों में 20 ऐसे हैं जो हाल ही में विदेश यात्रा से लौटे हैं।

फ्रांस की सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी सैंटे पब्लिक (Sainte Public) के मुताबिक 03 जून को स्थानीय समयानुसार अपराह्न 2 बजे तक फ्रांस में मंकी पॉक्स के 51 मरीजों की पुष्टि हुई है। यह मरीज 22 से 63 वर्ष की आयु के पुरुष के हैं।

कनाडा के क्यूबेक प्रांत में भी मंकी पॉक्स के 71 मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है।

यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। मंत्रालय के मुताबिक 71 मरीजों में पांच ओंटारियो और एक अल्बर्टा (Alberta) का है।

Share This Article