Homeझारखंडइटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

इटकी में 75 वर्षीय महिला को डायन बताकर धमकाया

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Woman Threatened by Being Branded a Witch : इटकी थाना क्षेत्र के विंधानी गांव में एक 75 साल की बुजुर्ग महिला के साथ डायन (Witch) बताकर बदसलूकी का मामला सामने आया है।

गांव के कुछ लोगों ने उन पर तंत्र-मंत्र से एक लड़की की तबीयत खराब करने का आरोप लगाते हुए घर घेर लिया और धमकियां दीं।

तंत्र-मंत्र से बीमार करने का आरोप

पीड़ित महिला ने बताया कि गांव की सुकरो उराईन की बेटी मनीषा कई दिनों से बीमार थी। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला ने तंत्र-मंत्र करके लड़की को बीमार किया। इसी वजह से गांव के लोग गुस्से में उनके घर पहुंच गए।

12 नामजद, 30-40 लोगों पर केस दर्ज

महिला ने इटकी थाना (Itki Police station) में शिकायत दी। इसमें उन्होंने सुमित उरांव, रोहित उरांव, मुहित उरांव, नाने कुजूर, अनिल केरकेट्टा, माया कुजूर, बूधराम पाहन, सुशांत केरकेट्टा, कल्याण लकड़ा, आशीष मुंडा, मनोज कुजूर और सुनिल तिर्की सहित 30-40 अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया।

घर घेरकर धमकाया

शिकायत के अनुसार, बड़ी संख्या में ग्रामीण घर के चारों ओर जमा हो गए। उन्होंने महिला और उनके परिवार को गालियां दीं, धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकी दी। भीड़ ने कहा कि अगर मनीषा की हालत खराब हुई तो वे महिला के पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।

पुलिस ने सुरक्षित निकाला, शांति की अपील

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और उनके परिवार कोp सुरक्षित बाहर निकाला। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने इस घटना पर चिंता जताते हुए गांव में शांति बनाए रखने की अपील की है।

spot_img

Latest articles

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत, झारखंड के तीन युवक भी हादसे के शिकार

Massive Fire at Goa Nightclub: गोवा के अरपोरा इलाके में शनिवार देर रात एक...

छापेमारी में खतरा बढ़ा: झारखंड उत्पाद विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी

Jharkhand Excise Department faces severe staff Shortage: झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग...

झारखंड पर्यटन होगा डिजिटल, ऑनलाइन मिलेगी यात्रा और रहने की सुविधा

Jharkhand Tourism to go Digital : राज्य सरकार अब झारखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों...

खबरें और भी हैं...