झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले दो दिन रहें सतर्क

झारखंड में पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम बदला। रांची समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी, अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और मौसम सुहावना महसूस हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (11 मार्च) को राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने देवघर, पाकुड़, गोड्डा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रांची और खूंटी जिलों में ठनका यानी वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा गिरिडीह, जामताड़ा, सरायकेला और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज से अगले दो दिन यानी 11 और 12 मार्च तक राज्य के कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। हालांकि 13 मार्च से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई गई है। इसके बाद 15 और 16 मार्च को एक बार फिर राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। 15 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा को छोड़कर बाकी अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना बताई गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।