बिहार में बीच सड़क पर युवक ने भर दी लड़की की मांग में सिंदूर, CCTV में कैद हुआ पूरा मामला

बिहार के रोहतास में बीच सड़क युवक द्वारा लड़की की मांग में सिंदूर भरने का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां बीच सड़क एक युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। यह घटना तिलौथू थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जो सोमवार को हुई थी। इस पूरी घटना का वीडियो पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, साथ ही इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

जानिए क्या हुआ था?

बताया जा रहा है कि यह घटना न्यू एरिया मोहल्ले की है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक लड़की अपने एक दोस्त के साथ बाइक से वहां पहुंचती है। दोनों गली में बाइक खड़ी करने के बाद कुछ देर तक आपस में बात करते नजर आते हैं। इसी दौरान अचानक वह युवक लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। सिंदूर भरने के बाद लड़की बाइक पर बैठ जाती है और फिर दोनों बिना किसी हड़बड़ी के वहां से निकल जाते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे लड़का और लड़की के बीच का निजी मामला बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर इस तरह की घटना को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

मामले को लेकर क्या कहती है पुलिस

इस मामले पर पुलिस अधिकारी वंदना मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह मामला दो लोगों के बीच का निजी मामला लग रहा है। अगर किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन दिया जाता है, तो पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।