
नई दिल्ली : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने मंगलवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी थे। इस मुलाकात में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच राष्ट्रीय घटनाक्रम और बिहार की राजनीति पर चर्चा हुई।

