ओडिशा दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्रेन से 170 किलोमीटर यात्रा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति विशेष ट्रेन से भुवनेश्वर से ब्रह्मपुर तक 170 किलोमीटर की यात्रा की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री भी साथ रहे।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर/ब्रह्मपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने ओडिशा दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भुवनेश्वर से गंजाम जिले के ब्रह्मपुर तक ट्रेन से 170 किलोमीटर यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू ने ‘राष्ट्रपति विशेष’ ट्रेन में सफर किया और इस दौरान उनके साथ राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति तथा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी थे। ‘राष्ट्रपति विशेष’ ट्रेन एक बेहद शानदार रेल कार है, जिसमें वातानुकूलित शयनकक्ष, एक भोजन एवं बैठक कक्ष और एक रसोई की व्यवस्था है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।