नई दिल्ली : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की जयंती पर उनके आवास पर आयोजित प्रार्थना सभा में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल ने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे, जिनके योगदान ने देश की अर्थव्यवस्था को रूपांतरित किया।
उन्होंने आर्थिक उदारीकरण को रूपांतरित किया। वे आर्थिक उदारीकरण के शिल्पकार थे। अपनी दूर दृष्टि से उन्होंने तत्कालीन वित्तीय संकट से देश को उबारा, वैश्विक बाजारों के लिये द्वार खोले। भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश का नेतृत्व शांति, दृढ संकल्प और असाधारण बृद्धिमता के साथ किया।


