आजादी की यात्रा में शेखावाटी के योगदान को दर्शाती है प्रदर्शनी ‘राज से स्वराज तक’

नई दिल्ली के भारत पर्यावास केंद्र में ‘राज से स्वराज तक’ प्रदर्शनी आयोजित की गई है, जो शेखावाटी के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास को दर्शाती है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: शहर में एक नयी प्रदर्शनी ब्रिटिश राज, स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता के बाद के 80 वर्षों के दौरान राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र को वहां के लोगों के चित्रों, बारीकी से भित्तिचित्रों से सजी इसकी हवेलियों की तस्वीरों और पांडुलिपियों, समाचारपत्रों तथा पत्रों जैसी दुर्लभ कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत करती है।

भारत पर्यावास केंद्र (आईएचसी) की ‘विजुअल आर्ट्स गैलरी’ में रामगढ़ के कला एवं विरासत संग्रहालय (एमओएचएआर) द्वारा प्रस्तुत ‘राज से स्वराज तक’ यह झलक पेश करता है कि बदलते समय का प्रतिबिंब क्षेत्र की कला, वास्तुकला, वस्तुओं, दस्तावेजों और रोजमर्रा की जिंदगी में किस तरह दिखाई देता था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।