मलप्पुरम (केरलम): कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने चुनाव आयुक्त को दिये गये कानूनी संरक्षण को हटाने की मांग करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि ऐसा संरक्षण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने निर्वाचन आयोग को जवाबदेही से बचाने के लिए प्रदान किया था।

प्रियंका ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की और कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ उन्हें हटाये जाने की मांग को लेकर एकजुट है। गौरतलब है कि प्रियंका के अलावा सीजेपी ने भी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।


