कादरी गोपालनाथ की स्मृति में लगाई गई ‘सेक्सोफोन’ की प्रतिकृति चोरी

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मंगलुरु (कर्नाटक) : प्रख्यात संगीतकार कादरी गोपालनाथ की स्मृति में यहां मल्लिकट्टा पार्क में लगाई गई ‘सैक्सोफोन’ की प्रतिकृति चोरी हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। तटीय कर्नाटक के रहने वाले गोपालनाथ की याद में एक चबूतरे पर कांच के घेरे के अंदर यह प्रतिकृति रखी गई थी। यह पार्क करीब 75 लाख रुपये खर्च कर कई साल पहले विकसित किया गया था।

पूर्व स्थानीय पार्षद कादरी मनोहर शेट्टी ने इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित करते हुए कहा कि संदेह है कि चोरी की यह घटना करीब एक सप्ताह पूर्व हुई होगी। पुलिस ने इस चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।