नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने एक वेबसाइट को ‘हैक’ करने और करीब 4,000 अग्निवीरों से जुड़ा संवेदनशील डेटा ‘डार्क वेब’ पर 500 अमेरिकी डॉलर में बेचने की कोशिश करने के आरोप में हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले 14 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जांचकर्ताओं के अनुसार, नाबालिग ने पंजीकरण कराने और दूसरे सरकारी विभागों में रोजगार के अवसर तलाशने को लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए तैयार की गई एक परीक्षण वेबसाइट पर बिना अनुमति के पहुंच बनाई थी।



