चक्रवात ‘अकवान’ का रेलवे पर बड़ा असर! टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत 38 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां 11 घंटे तक लेट

चक्रवात अकवान के संभावित असर से रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ गाड़ियां 11 घंटे तक लेट चलेंगी।

5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: चक्रवात ‘अकवान’ के संभावित असर को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने रेल परिचालन में बदलाव करते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि बड़ी संख्या में ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। इस फैसले का असर टाटानगर से ब्रह्मपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी पड़ा है। ट्रेन संख्या 20891-20892 को 20 नवंबर को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को री-शिड्यूल किया गया है। यानी ये ट्रेनें अपने तय समय से तीन घंटे से लेकर 11 घंटे तक की देरी से रवाना होंगी। रेलवे की ओर से गुरुवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, 19, 20 और 21 नवंबर को यात्रा शुरू करने वाली कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें हावड़ा, शालीमार, भुवनेश्वर, पुरी, विशाखापत्तनम और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।

चक्रवात के कारण रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें

– 68446 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

– 68445 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस

– 68433 भुवनेश्वर-गुनुपुर एक्सप्रेस

– 68434 गुनुपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

– 68420 पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

– 68419 भुवनेश्वर-पारादीप एक्सप्रेस

– 20841 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस

– 20842 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस

– 22819 भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस

– 22820 विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

– 22883 पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस

– 68403 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस

– 68404 पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस

– 68450 दासपल्ला-पुरी एक्सप्रेस

– 68449 पुरी-दासपल्ला एक्सप्रेस

– 68421 अंगुल-पुरी एक्सप्रेस

– 68422 पुरी-अंगुल एक्सप्रेस

– 68413 तालचेर-पुरी एक्सप्रेस

– 68414 पुरी-तालचेर एक्सप्रेस

– 18401 बड़गढ़-पुरी एक्सप्रेस

– 18402 पुरी-बड़गढ़ एक्सप्रेस

– 68441 जेरंग-पुरी एक्सप्रेस

– 68442 पुरी-जेरंग एक्सप्रेस

– 22895 हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस

– 22896 पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

– 20891 टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

– 20892 ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस

– 68410 पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस

– 68409 खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस

– 18417 पुरी-गुनुपुर एक्सप्रेस

– 18418 गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस

– 68411 भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस

– 68412 ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस

– 58532 विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस

– 58531 ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस

– 18017 विजयनगरम-पुरी एक्सप्रेस

– 18018 पुरी-विजयनगरम एक्सप्रेस

6 से 11 घंटे तक की देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

– 15227 बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 11 घंटे की देरी

– 12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 11 घंटे की देरी

– 18046 चेन्नई सेंट्रल-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस: 10 घंटे की देरी

– 20838 जूनागढ़ रोड-भुवनेश्वर सुपरफास्ट: 10 घंटे की देरी

– 22503 कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस: 9 घंटे की देरी

– 22973 गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट: 8 घंटे 30 मिनट की देरी

– 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हिराकुंड एक्सप्रेस: 8 घंटे 30 मिनट की देरी

– 18448 जगदलपुर-पुरी-भुवनेश्वर विशेष ट्रेन: 8 घंटे की देरी

– 18463 भुवनेश्वर-साईंनगर शिरडी प्रशांति एक्सप्रेस: 6 घंटे 30 मिनट की देरी

– 12863 हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 6 घंटे की देरी

– 18047 शालीमार-विशाखापत्तनम अमरावती एक्सप्रेस: 6 घंटे की देरी

3 से साढ़े 5 घंटे तक लेट होंगी ये ट्रेनें

– 12246 बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस: 5 घंटे 30 मिनट की देरी

– 12839 हावड़ा-चेन्नई मेल: 5 घंटे 30 मिनट की देरी

– 12704 सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस: 5 घंटे की देरी

– 18117 राउरकेला-गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस: 5 घंटे की देरी

– 22644 पटना-एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 5 घंटे की देरी

– 22888 बेंगलुरु-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

– 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

– 15646 सिलचर-चेन्नई एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

– 08045 शालीमार-चेन्नई विशेष ट्रेन: 4 घंटे की देरी

– 12837 हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

– 18451 हटिया-पुरी एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

– 18426 दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

– 18303 संबलपुर-पुरी इंटरसिटी एक्सप्रेस: 4 घंटे की देरी

– 17015 भुवनेश्वर-सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रेस: 3 घंटे की देरी

– 22504 डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस: 3 घंटे की देरी

सफर से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने और स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन के समय और परिचालन की ताजा जानकारी जरूर ले लें। रेलवे के मुताबिक, जो ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना हो चुकी हैं, उन्हें रास्ते में जरूरत के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, जिन ट्रेनों ने अभी तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा शुरू नहीं की है, उन्हें संशोधित समय के अनुसार रवाना किया जाएगा।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।