झारखंड में ‘अकवान’ तूफान का असर, ठंडी हवा ने बढ़ाई कनकनी, आज संथाल में अलर्ट, धान की फसल को नुकसान की आशंका

चक्रवाती तूफान अकवान के असर से झारखंड में बारिश और ठंड बढ़ी। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में शुक्रवार से बादल छाए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है।

शनिवार सुबह रांची में आसमान घने बादलों से ढका रहा। ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को कनकनी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अगले दो दिनों तक राज्य के कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान अकवान के असर से झारखंड में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा नुकसान तैयार धान की फसल को होने की आशंका है। जिन किसानों ने धान काटकर खेतों में छोड़ दिया था, उनकी फसल बारिश में भीग रही है। वहीं तेज हवा और बारिश से खेतों में खड़ी तैयार धान की फसल के गिरने यानी लॉजिंग का खतरा है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 22 नवंबर को भी झारखंड में बादल छाए रहेंगे, राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की प्रबल संभावना है। वहीं, 23 नवंबर को मौसम साफ़ होने की संभावना है. वहीं, 24 और 25 नवंबर की सुबह राजधानी समेत कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का अनुमान है। साथ ही ठंड भी काफी अधिक बढ़ सकती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।