गिरिडीह : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। उनके यहां पहुंचने पर जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने उनका भव्य स्वागत किया। आदित्य साहू प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक के लिए यहां आए हैं। डॉ संजय सिंह ने भाजपा के गिरिडीह जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय की उपस्थिति में उनका स्वागत और अभिनन्दन किया। कार्यकर्ताओं के स्वागत से आदित्य साहू अभिभूत नजर आए और उन्होंने आभार प्रकट किया।



