रांची : जमशेदपुर में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के मकसद से जिला प्रशासन की ओर से सड़क यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर की सड़कों पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन चलाने का संदेश दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान सड़क पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।



