बरियातू में मोहसिन रजा ने स्वीकृत नक्शे से दो मंजिल अधिक निर्माण का कराया निर्माण, नगर निगम ने भेजा नोटिस

रांची के बरियातू में स्वीकृत नक्शे से दो अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण मिलने पर नगर निगम सख्त हुआ। भवन मालिक मोहसिन हसन रजा को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने का निर्देश दिया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के बरियातू मुख्य मार्ग पर स्वीकृत भवन नक्शे के विपरीत निर्माण का मामला सामने आया है। नगर निगम की जांच में आलम हॉस्पिटल के सामने स्थित एक भवन में स्वीकृत नक्शे से दो मंजिल अधिक निर्माण किए जाने का मामला उजागर हुआ है।

जानकारी के अनुसार, भवन मालिक मोहसिन हसन रजा ने नगर निगम से बी+जी+4 (बेसमेंट, ग्राउंड और चार मंजिल) का नक्शा स्वीकृत कराया था। हालांकि, जांच के दौरान मौके पर भवन का निर्माण बी+जी+6 तक पाया गया। यानी स्वीकृत नक्शे की तुलना में दो अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण किया गया है।

जांच में केवल अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण ही नहीं, बल्कि पार्किंग व्यवस्था, सेटबैक और गिफ्ट डीड से संबंधित अनियमितताएं भी सामने आई हैं। इन अनियमितताओं को लेकर नगर निगम ने 20 नवंबर को भवन मालिक को नोटिस जारी किया है।
नगर निगम ने नोटिस के माध्यम से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने और तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य बंद करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि भवन मालिक की ओर से निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है, तो अवैध निर्माण हटाने के साथ भवन को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

Also read : कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने 375 करोड़ में क्यों बेचा न्यूक्लियस मॉल?

Share This Article