Ranchi News: राजधानी में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में हुई मिथिलेश कुमार की हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या का कारण 18 लाख रुपये के उधार लेन-देन का विवाद निकला। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल, 18-19 नवंबर को आधी रात के बीच रात इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में मिथिलेश कुमार को उनके घर के पास सिर में गोली मार दी गई थी, जिसके बाद उन्हें रिम्स भर्ती कराया गया था। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरते सो लेते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर सिटी एसपी ने एएसपी कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की और जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी और अन्य स्रोतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियार चलाकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार उर्फ लल्लू (धुर्वा), विवेक कुमार उर्फ छोटू (धुर्वा), आयुष कुमार सिंह (हरमू), नितिन गुप्ता (हरमू), राहुल कुमार (न्यू मधुकम) और रोहित सिंह उर्फ देवा (न्यू विद्यानगर) के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि, आयुष कुमार सिंह के खिलाफ लालपुर और कोतवाली थाना में पूर्व से आपराधिक मामले दर्ज किया गया हैं। वहीं, नितिन गुप्ता के नाम पर भी सुखदेवनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
आरोपियों से पूछताछ जारी
इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन, एक काले रंग की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली फॉर्च्यूनर, एक सफेद आई-20 कार (JH01DT8606), एक काला स्कूटी (JH01DQ9573) और एक खोखा जब्त किया है। फिलहाल, पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


