पलामू पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो और हत्या समेत अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

पलामू पुलिस की कार्रवाई, चैनपुर थाना क्षेत्र के पॉक्सो, हत्या और धोखाधड़ी से जुड़े अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार; सभी न्यायिक हिरासत में भेजे गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Palamu : पलामू जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पॉक्सो एक्ट, हत्या और धोखाधड़ी के मामलों में नामजद आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पॉक्सो एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, चैनपुर थाना कांड संख्या 236/2026 के तहत पनेरीबांध गांव निवासी शान नवाज को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

वहीं, चैनपुर थाना कांड संख्या 75/2025 में पुलिस ने हत्या के आरोपियों संजय लोहार और जगदीश सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बारियातू गांव के निवासी बताए गए हैं।

धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोपी भी पकड़ा गया

इसके अलावा चैनपुर थाना कांड संख्या 223/2025 में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में पांकी थाना क्षेत्र के हरना गांव निवासी गिरेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिले में विभिन्न आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।