B+G+4 की अनुमति, बना लिया B+G+6 भवन

नगर निगम के मुताबिक, मोहसीन हसन रजा ने आलम हॉस्पिटल के सामने और MMCC हॉस्पिटल के बगल में स्थित भवन के निर्माण के लिए B+G+4 यानी बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिल का नक्शा पास कराया था।
लेकिन निगम की टीम ने जब मौके पर निरीक्षण किया, तो पाया कि स्वीकृत नक्शे के विपरीत भवन को B+G+6 तक बना दिया गया है। यानी अनुमति से दो अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण किया गया है।
सेटबैक और पार्किंग में भी गड़बड़ी
निरीक्षण के दौरान भवन में केवल अतिरिक्त मंजिलों का मामला ही नहीं मिला, बल्कि अनिवार्य सेटबैक, गिफ्ट डीड और पार्किंग व्यवस्था से संबंधित नियमों के उल्लंघन की भी बात सामने आई है। इसके बाद नगर निगम ने संबंधित भवन के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
तीन दिनों में देना होगा जवाब
नगर निगम की ओर से 20 नवंबर को भवन पर नोटिस चस्पा किया गया। भवन मालिक को तीन दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने और निर्माण से संबंधित अनियमितताओं पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर अवैध निर्माण हटाने के साथ पूरे भवन को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।


