सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तराखंड के पंचूर गांव में उन्होंने अंतिम सांस ली।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव में उनका निधन हुआ। सावित्री देवी इसी गांव में रहती थीं। खास बात यह है कि पंचूर गांव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का और उनका परिवार लंबे समय से इसी गांव से जुड़ा हुआ है। योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड में हुआ था और उनका बचपन पंचूर गांव में ही बीता। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट का साल 2020 में निधन हो गया था। इसके बाद मई 2022 में योगी आदित्यनाथ लंबे अंतराल के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां सावित्री देवी से मुलाकात की थी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।