हिमाचल प्रदेश में तीन वर्षों में धर्मांतरण को लेकर 19 लोग गिरफ्तार किए गए

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में धर्मांतरण की 15 शिकायतें मिलीं और छह मामलों में 19 गिरफ्तारियां हुईं, हालांकि किसी को सजा नहीं हुई।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Himachal Pradesh news : पिछले तीन वर्षों में हिमाचल प्रदेश में धर्मांतरण के छह मामलों में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सरकारी आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है।

शनिवार को शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2023 एवं एक नवंबर 2026 के बीच पुलिस को धर्म परिवर्तन से जुड़ी 15 शिकायतें मिलीं, जिनमें से आठ शिकायतें कांगड़ा जिले से थीं। इनमें से किसी में भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

कुल 15 शिकायतों में से, कुल्लू जिले के एक मामले में प्रारंभिक जांच अब भी लंबित है।

आंकड़ों में कहा गया कि वर्ष 2023 में, धर्म परिवर्तन से जुड़ी आठ शिकायतें मिली थीं तथा एक में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वर्ष 2024 में, तीन शिकायतों के आधार पर दो मामले दर्ज किए गए। इसके एक साल बाद धर्मांतरण की एक शिकायत मिली, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

इस साल एक नवंबर तक, तीन शिकायतों के आधार पर दो प्राथमिकी दर्ज की गईं।

आंकड़ों के अनुसार, देहरा, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, शिमला और ऊना में एक-एक प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार किए गए 19 लोगों में से सबसे अधिक, यानी 11 लोग शिमला से हैं। कुल्लू में तीन, ऊना में चार और हमीरपुर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

अब तक, इनमें से किसी भी मामले में कोई दोषसिद्धि नहीं हुई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।