झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की चौथे दिन रांची में हड़ताल जारी, सीएम आवास घेराव की चेतावनी

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, रांची में एनएचएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर सम्मान फाउंडेशन को हटाने और बकाया भुगतान की मांग की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी रही। शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कर्मचारी राजधानी रांची पहुंचे और नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। खराब मौसम के बावजूद कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की और सरकार से जल्द समाधान निकालने की अपील की।

करीब 500 एंबुलेंस के कर्मचारी 18 नवंबर की रात आठ बजे से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण राज्य में एंबुलेंस सेवाओं पर असर पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान के बाद आंदोलनरत कर्मचारियों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब जिलावार प्रदर्शन करने के बजाय सभी कर्मचारी रांची में एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

कर्मचारियों ने शनिवार को राजधानी में विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं करती है, तो मुख्यमंत्री आवास के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

सम्मान फाउंडेशन कंपनी को हटाने की मांग

हड़ताली कर्मचारियों की प्रमुख मांग 108 एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही सम्मान फाउंडेशन कंपनी को हटाने और बकाया राशि का भुगतान करने की है। इसके अलावा नई नियुक्तियों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की अनुमति अनिवार्य करने की मांग भी उठाई गई है।

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इसके लिए जांच प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग, संबंधित सिविल सर्जन और कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।