
रांची : दुमका से विधायक बसंत सोरेन ने मंगलचार को दुमका स्थित गुरुजी आवास में अपने पिता और झारखंड आंदोलन के अग्रदूत शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरुजी का संघर्षमय जीवन, त्याग, समर्पण एवं झारखंड की अस्मिता, पहचान और अधिकारों के लिए किया गया उनका ऐतिहासिक योगदान अविस्मरणीय है। बसंत ने कहा कि दिशोम गुरु का जीवन हम सभी के लिए जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय का एक अमिट प्रेरणास्रोत है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर झारखंड के सपनों को साकार करने का संकल्प ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

