एचईसी कर्मचारियों को अब 241.7% महंगाई भत्ता मिलेगा, 1 जुलाई 2026 से होगी नई दर लागू

एचईसी प्रबंधन ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 241.7 प्रतिशत किया। संशोधित डीए 1 जुलाई 2026 से लागू होगा, हजारों कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा लाभ।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: हैवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में संशोधन करते हुए इसे 241.7% कर दिया है। एचईसी मुख्यालय के प्रशासन एवं कार्मिक विभाग ने इससे संबंधित आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह संशोधित दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। यह लाभ वर्ष 2007 के आईडीए वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों, यूनियनाइज्ड कामगारों, नॉन-यूनियनाइज्ड सुपरवाइजरों और अधिकारियों को मिलेगा। संशोधन मार्च से मई 2026 के बीच के तिमाही औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, डीए की गणना के दौरान 50 पैसे या उससे अधिक की राशि को अगले एक रुपये में पूर्णांकित (राउंड ऑफ) किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम की राशि को छोड़ दिया जाएगा। संशोधित दर को प्रबंधन से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।