साहिबगंज में नशे में धुत व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी पर चाकू से कई वार किए

साहिबगंज में नशे में धुत युवक ने चाकू से एएसआई पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज : झारखंड के साहिबगंज जिले में कथित रूप से नशे में धुत व्यक्ति ने एक सहायक उपनिरीक्षक पर चाकू से कई वार किए जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान 35 वर्षीय दिलशाद अंसारी के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस नियंत्रण कक्ष को मंगलवार रात सूचना मिली थी कि कोटालपोखर थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति चाकू लेकर राहगीरों को धमका रहा है और उन पर हमला कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को काबू करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने सहायक उपनिरीक्षक हेमंत यादव पर कथित तौर पर चाकू से कई वार किए।’’ पुलिस ने बताया कि घायल अधिकारी को पहले साहिबगंज सदर अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।