निशा भगत की मौत पर अब चुप नहीं रहेगा आयोग, NCST ने झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट

निशा भगत की संदिग्ध मौत पर नेशनल शेड्यूल ट्राइब कमीशन का बड़ा एक्शन, NCST सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने लिया संज्ञान; झारखंड सरकार से मांगी जाएगी रिपोर्ट।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

NCST Jharkhand: झारखंड में आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है। इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग यानी NCST ने संज्ञान लिया है। आयोग की इस पहल के बाद मामले में जांच और कार्रवाई को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल, आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत से पहले उनके फेसबुक लाइव का वीडियो सामने आया था। इस लाइव वीडियो में उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर की थी। इसके बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने संज्ञान लिया है।

डॉ. आशा लकड़ा ने कहा है कि इस पूरे मामले में झारखंड सरकार के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी। आयोग घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी जुटाएगा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की दिशा में पहल करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग आदिवासी समाज की सुरक्षा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।