Gumla News: पंचतत्व में विलीन हुई आदिवासी नेत्री निशा भगत, बाबूलाल मरांडी पहुंचे

News Aroma Desk
2 Min Read
Gumla News: पंचतत्व में विलीन हुई आदिवासी नेत्री निशा भगत, बाबूलाल मरांडी पहुंचे
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत का शनिवार को अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। उनके निधन से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। अंतिम विदाई देने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे। उन्होंने नम आंखों से निशा भगत को श्रद्धांजलि दी।

मौत से पहले सामने आया था वीडियो

निशा भगत की मौत से पहले उनका एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में उन्होंने कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया था। बाबूलाल मरांडी ने भी इस घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई थी।

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड में आदिवासी समाज की साहसी और संघर्षशील बेटी दिवंगत निशा भगत के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जांच पर टिकी लोगों की नजरें

निशा भगत की मौत से जुड़े घटनाक्रम और उनके वीडियो में लगाए गए आरोपों के बाद अब पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं।

Share This Article