Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चंदवा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पूछताछ और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को जेल भेज दिया।


इसी बीच एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रांची जिले के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र निवासी सनी चौहान और खलारी निवासी करण दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सनी इस मामले का प्राथमिक अभियुक्त है, जबकि करण दास अप्राथमिक अभियुक्त बताया गया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


