

Ranchi News: राजधानी रांची से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दरअसल, यह हादसा रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में डोड़ेया मोड़ के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि टेंपो में कई लोग सवार थे। इसी दौरान अचानक टेंपो पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही तमाड़ पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


